भारत के सभी राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्री
92. राज्य —- मुख्यमंत्री
93. तेलंगाना —– के चंद्रशेखर राव
94. आन्ध्र प्रदेश —- चन्द्रबाबू नायडू
95. अरुणाचल प्रदेश —- नबम तुकी
96. असम —- तरुण गोगोई
97. बिहार ……..नितिश कुमार
98. छत्तीसढ —- रमन सिंह
99. दिल्ली —— अरविंद केजरीवाल
100. गोआ —– लक्ष्मीकांत परेस्कर
101. गुजरात —– आनंदीबेन पटेल
102. हरियाणा —– मनोहर लाल खट्टर
103. हिमाचल प्रदेश —– वीरभद्र सिंह
104. जम्मू और कश्मीर —– मुफ्ती मुहम्मद
105. झारखण्ड —- रघुवर दास
106. कर्नाटक —– सिद्धारैया
107. केरल —— ओमान चांडी
108. मध्य प्रदेश —— शिवराज सिंह चौहान
109. महाराष्ट्र —– देवेन्द्र फड़नवीस
110. मणिपुर —– ओकराम इबोई सिंह
111. मेघालय —– मुकुल संगमा
112. मिज़ोरम पु —– ललथानवाला
113. नागालैण्ड —– टी आर जेलियांग
114. ओडिशा —– नवीन पटनायक
115. पॉण्डिचेरी —- एन. रंगास्वामी
116. पंजाब —- प्रकाश सिंह बादल
117. राजस्थान —- वसुंधरा राजे सिंधिया
118. सिक्किम —- पवन कुमार चामलिंग
119. तमिलनाडु —-ओ. पनीरसेल्वम्
120. त्रिपुरा —— माणिक सरकार
121. उत्तराखण्ड —— हरीश रावत
122. उत्तर प्रदेश —— अखिलेश यादव
123. पश्चिम बंगाल —— ममता बनर्जी
- डीगो-गार्सिया किस महासागर द्वीप है ?
उत्तर : हिन्द महासागर
- कावेरी जल विवाद किन-किन राज्यों से संबंधित है ?
उत्तर : तमिलनाडु एवं कर्नाटक
- किस देश का राष्ट्रीय ध्वज सबसे पुराना है ?
उत्तर : मिस्र
- गैल्वनाइज करने के लिए लोहे पर किस धातु की परत चढ़ाई जाती है ?
उत्तर : जस्ता
- सार्क सम्मेलन किस उद्देश्य से आरंभ किया था ?
उत्तर : क्षेत्रीय सहयोग
- यू. एन. एच. सी. आर. संस्था सम्बन्धित है ?
उत्तर : शरणार्थियों से
- अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट आॅफ का प्रथम भारतीय न्यायाधीश कौन है ?
उत्तर : नगेंद्र सिंह
- कुतुबमीनार को किसने पूरा करवाया था ?
उत्तर : इल्तुतमिश
- ‘अन्त्योदय ‘ का विचार किसने दिया था ?
उत्तर : जय प्रकाश नारायण
- भारतीय प्रशासनिक सेवा किसके शासन में प्रारंभ हुई थी ?
उत्तर : लॅार्ड कार्नवालिस
- नेपोलियन बोनापार्ट किस देश का निवासी था ?
उत्तर : फ्रांस
- हेमावती नदी किसकी सहायक नदी है ?
उत्तर : कावेरी नदी
- सह्यादि् पर्वत राज्य में स्थित है ?
उत्तर : महाराष्ट्र में
- इक्तादारी व्यवस्था की शुरुआत किसने किया था ?
उत्तर : इल्तुतमिश
- उच्च स्तरीय भाषा को मशीन स्तरीय भाषा में रूपांतरण करने का प्रोग्राम क्या कहलाता है ?
उत्तर : कम्पाईलर
- फोटोग्राफी में फिक्सर के रूप में प्रयोग होता है
उत्तर : सोडियम थायोसल्फेट
- सिंधु घाटी सभ्यता नगरीय सभ्यता थी जबकि वैदिक सभ्यता कैसी थी ?
उत्तर : ग्रामीण
- विश्व के मानचित्र के सर्वप्रथम निर्माणकर्ता कौन थे ?
उत्तर : अनेग्नीमेण्डर
- राजाओं के दैवी अधिकारों के समान राजत्व के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाला पहला मुस्लिम कौन था ?
उत्तर : बलवन
- न्याय की कुर्सी किस मुगल सम्राट ने स्थापित की थी ?
उत्तर : जहाँगीर
- 1° देशांतर को पार करने में दो स्थानीय समय के बीच अन्तर कितना होता है?
उत्तर : 4 मिनट
- किस पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है ?
उत्तर : रिक्टर स्केल
- भारतीय नौसेना में शामिल प्रथम नाभिकीय पनडुब्बी थी ?
उत्तर : गंगोत्री
- टोर्नेडो का सम्बन्ध किससे है ?
उत्तर : चक्रवात
- धान के लिए कितने सेमी. वर्षा की आवश्यकता होती है ?
उत्तर : 150 सेमी.
- टिहरी बाँध किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर : भागीरथी नदी
- सिन्धु नदी का उद्गम स्थल है
उत्तर : मानसरोवर झील
- ताजमहल का डिज़ाइन किसने तैयार किया था ?
उत्तर : उस्ताद ईसा
- सेकेंण्ड्री लोलक का आवर्तकाल होता है
उत्तर : दो सेकेंड
- ‘ सनी डेज ‘ के लेखक कौन है ?
उत्तर : सुनील गावस्कर
- पौधे में जल परिवहन किसके माध्यम से होता है ?
उत्तर : जाइलम
- विशिष्ट उष्मा का मात्रक क्या है ?
उत्तर : जूल किग्रा./ केल्विन.
- भारतीय संविधान में संघीय न्यायपालिका का उल्लेख किस भाग में है ?
उत्तर : भाग-5
- स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर : जे. वी. कृपलानी
- प्रतिजैविक बनता है
उत्तर : पेनसिलीन कवक
- कौन-कौन सा तीन राज्य 84वाँ संविधान संशोधन 2000 द्वारा गठन हुआ था ?
उत्तर : छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड
- ‘ माई गर्लहुड ‘ एक आत्मकथा के लेखिका कौन हैं ?
उत्तर : तसि्लमा नसरीन
- राष्ट्रीय आपातकाल के समय लोकसभा की अवधि कितने महीनों के लिए बढ़ाया जा सकता है ?
उत्तर : छ: महीने
- गवर्नर द्वारा जारी किया गया अध्यादेश किसके द्वारा मंजूर किया जाता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
- थुम्बा में अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना कब की गई थी ?
उत्तर : 1965 ई.
- यूरोप में आल्पस, उत्तरी अमेरिका में रॅाकीज, दक्षिण अमेरिका में एंडिज किस पर्वत के उदाहरण है ?
उत्तर : बलित पर्वत
- ‘ पूरी ‘ स्थित जगन्नाथ मंदिर को किस वंश के शासक ने बनवाया था ?
उत्तर : गंग वंश
- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर : 28 फरवरी को
- राष्ट्रीपति को पद की शपथ कौन दिलाता है ?
उत्तर : मुख्य न्यायाधीश
- हीराकुण्ड परियोजना किस नदी के प्रवाह को नियंत्रित करता है ?
उत्तर : महानदी
- सिक्किम राज्य में सबसे अधिक कौन जनजाति पाये जाते हैं?
उत्तर : लेपचा जनजाति
- ‘मक्का’ किस देश में है ?
उत्तर : सऊदी अरब
- बंगाल गजट समाचार पत्र के संपादक कौन थे ?
उत्तर : गंगाधर भट्टाचार्य
- ‘शेरे पंजाब’ के उपनाम से कौन जाने जाते हैं ?
उत्तर : लाला लाजपत राय
- रुसी क्रांति के जनक किसे कहा जाता है ?
उत्तर : लेनिन को
- ‘ इंडिया विन्स क्रीडम ‘ के लेखक कौन है ?
उत्तर : मौलाना आजाद
- राजा भोज द्वारा बनवाई गई विशाल झील कहाँ स्थित है ?
उत्तर : भोपाल
- मुहम्मद गौरी कहाँ का शासक था ?
उत्तर : गजनी
- बंगाल का प्राचीन नाम क्या था ?
उत्तर : गौड़
- जिप्सम उत्पादन में अग्रिणी राज्य कौन-सा है ?
उत्तर : राजस्थान
- पित स्त्रावित होता है ।
उत्तर : यकृत
- एक एथलीट को त्वरित ऊर्जा प्राप्त करने के लिए दिया जाता है ?
उत्तर : कार्बोहाइड्रेड
- भारत सबसे ज्यादा निर्यात क्या करता है ?
उत्तर : चाय
- भारत की एंटी-टैंक मिसाइल है ?
उत्तर : नाग
- भारत की प्रथम युद्धक मिसाइल है ?
उत्तर : पृथ्वी
- ‘ सुंदर मूर्ख ‘ किसे कहा जाता था ?
उत्तर : शहरयार को
- भारतीय डेयरी अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है ?
उत्तर : करनाल
- ‘ एफिल टावर स्थित है
उत्तर : पेरिस
- मानव द्वारा निर्मित प्रथम संशि्लष रेशा क्या था ?
उत्तर : नायलॅान
- किस परीक्षण द्वारा AIDS की जांच की जाती है ?
उत्तर : एलिसा
- मुगल सेना ने 1576 के हल्दी घाटी के युद्ध में किसे हराया था ?
उत्तर : राणा प्रताप
- पुरंदर की संधि 1665 ई. किसके बीच हुई था ?
उत्तर : शिवाजी और जयसिंह के
- भारत में हरित क्रांति का प्रारंभ कब हुआ था ?
उत्तर : 1967-68 में
- आॅपरेशन फ्लड कार्यक्रम का आरंभ किया गया था ?
उत्तर : 1970 ई.
- भारत की कृषि भूमि का कितना भाग सिंचित है ?
उत्तर : 1/3 भाग
- भारत के राष्ट्रीय ध्वज की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात है ?
उत्तर : 3 : 2
- गुरुत्वाकर्षण नियमों के आविष्कारक कौन थे ?
उत्तर : न्यूटन
- मानव शरीर में आहार मुख्यतः पचता है
उत्तर : छोटी आंत
- सबसे न्यूनतम तरंगदैध्र्य किस रंग का होता है ?
उत्तर : बैंगनी रंग
- जंतर-मंतर का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर : जयसिंह ने
- भारतीय संविधान में ‘ आपातकाल की अवधारणा ‘ किस देश से ली गई है ?
उत्तर : जर्मनी
- राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार का पहला विजेता कौन है ?
उत्तर : विश्वनाथन आनंद
- भारत की सबसे प्राचीन गुफा कौन-सी है ?
उत्तर : अजन्ता
- बेलूर मठ के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर : स्वामी विवेकानन्द
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अकादमी कहाँ स्थित है ?
उत्तर : हैदराबाद
- मानव नेत्र के लिए स्पष्ट दिखाई की न्यूनतम दूरी है ?
उत्तर : 25 सेमी.
- भारत में राष्ट्रीय कैलेंडर कब लागू किया गया था ?
उत्तर : 22 March 1957
- शुंग वंश के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर : पुष्यमित्र
- रबर उत्पादन में अग्रणी देश कौन है ?
उत्तर : थाइलैण्ड
- भारत का एकमात्र राज्य कौन-सा है, जो केसर का उत्पादन करता है ?
उत्तर : जम्मू कश्मीर
- भारत के राष्ट्रीय गान के गाने का निर्धारण समय है ?
उत्तर : 52 सेकेंड
- भारत पर आक्रमण करने वाला पहला मंगोल शासक कौन था ?
उत्तर : चंगेज खाँ (1221 ई.)
- स्वणॅ मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर : गुरु अर्जुन देव ने
- ‘मालती माधव’ के रचयिता कौन है ?
उत्तर : भवभूति
- किसे अंग्रेजों ने भारत का आधुनिक नक्षत्र कहा था ?
उत्तर : राजा राम मोहन राय
- वीरता का सर्वोच्च पुरस्कार है ?
उत्तर : परमवीर चक्र
- पल्लव राजाओं की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर : कांचीपूरम
- शक्ति स्थल कहाँ स्थित है ?
उत्तर : दिल्ली
- ‘ डिफैडिग इंडिया ‘ के लेखक कौन हैं ?
उत्तर : जसवंत सिंह
- अमजद अली खां का संबंध किस वाद्य से है ?
उत्तर : सरोद
- भारत की प्रथम नियमित जनगणना किस वायसराय के कार्यकाल में हुई ?
उत्तर : लार्ड रिपन
- अश्वघोष किसके दरबार में था ?
उत्तर : कनिष्क
- भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान है
उत्तर : लेह
भौगोलिक स्थिति=> राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ जो इसे भारत का सबसे बड़ा राज्य बनाता है।
=> राजस्थान की भौगोलिक स्थिति :
– अक्षांक: 23.3′ उत्तर से 30.12′ उत्तरी अक्षांश
-देशान्तर: 69.30′ पूर्व से 78.17′ पूर्व देशान्तर
=> राजस्थान के पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है।
=> राजस्थान की आकृति लगभग पतंगाकार है।
राजस्थान की जनसँख्या (2011 के अनुसार)
=> कुल जनसंख्या = 68,548,437 (2011 के अनुसार)
=> ग्रामीण जनसंख्या = 51,500,352 (75%)
=> शहरी जनसंख्या = 17,048,085 (25%)
=> राजस्थान का जनसंख्या घनत्व = 200/किमी² (2011 के अनुसार )
=> कुल लिंगानुपात जनगणना 2001 में = 921
=> कुल लिंगानुपात जनगणना 2011 में बढ़ा है = 928 (बढ़ा है) (933 =ग्रामीण, 914 =शहरी )
=> लिंगानुपात (0-6 वर्ष) जनगणना 2001 में = 909
=> लिंगानुपात (0-6 वर्ष) जनगणना 2011 में घटा है = 888 (892=ग्रामीण, 874=शहरी )
=> सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला = डूंगरपुर (994)
=> न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला = धौलपुर (846)
=> राजस्थान में अनुसुचित जाति (SC) की जनसंख्या 2011 = 12,221,593 (17.8%)
=> राजस्थान में अनुसुचित जाति (SC) में लिंगानुपात 2011 = 923 (बढ़ा है)
=> अनुसुचित जाति (SC) जनसंख्या बहुलता वाले जिले (20% से अधिक ) = गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, नागौर, टोंक, कोटा, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, दौसा और भरतपुर
=> राजस्थान में अनुसुचित जनजाति (ST) की जनसंख्या 2011 = 9,238,534 (13.5%)
=> राजस्थान में अनुसुचित जनजाति (ST) में लिंगानुपात 2011 = 948 (बढ़ा है )
=> अनुसुचित जनजाति (ST) जनसंख्या बहुलता वाले जिले (28% से अधिक ) = सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़
राजस्थान में साक्षरता (2011 के अनुसार)
=> राजस्थान में साक्षरता दर 2011 = 66.1 % (पुरुष=79.2%, 52.1%)
=> राजस्थान में सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला = कोटा (76.6%)
=> राजस्थान में न्यूनतम साक्षरता वाला जिला = जालोर (54.9 %)
=> राजस्थान में सर्वाधिक (पुरुष) साक्षरता वाला जिला = झुंझुनू (86.9 %)
=> राजस्थान में न्यूनतम (पुरुष) साक्षरता वाला जिला = प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा (69.5%)
=> राजस्थान में सर्वाधिक (महिला) साक्षरता वाला जिला = कोटा (65.9 %)
=> राजस्थान में न्यूनतम (महिला) साक्षरता वाला जिला = जालोर(38.5%)
राजस्थान में प्रथम
=> “वृहत राजस्थान” या “राजस्थान” के प्रथम मुख्यमंत्री = हीरालाल शाश्त्री (30 मार्च 1949)
=> राजस्थान में “संयुक्त राजस्थान संघ” के प्रथम मुख्यमंत्री = माणिक्य लाल वर्मा (18 अप्रेल 1948)
=> राजस्थान में “मतस्य संघ” के प्रथम मुख्यमंत्री = शोभा राम (17 मार्च 1948)
=> राजस्थान के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष = नरोत्तम लाल जोशी (31 मार्च 1952)
=> राजस्थान में “राजस्थान संघ” के प्रथम मुख्यमंत्री = गोकुल लाल असावा (23 मार्च 1948)
=> राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के प्रथम नेता = जसवंत सिंह
=> राजस्थान की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष = सुमित्रा सिंह
=> राजस्थान की प्रथम महिला मुख्यमंत्री = वसुंधरा राजे
=> राजस्थान की प्रथम महिला विधायक = यशोदा देवी
=> राजस्थान शब्द का पहला प्रयोग = जेम्स टॉड की किताब Annals and Antiquities of Rajasthan में
=> राजस्थान की प्रथम 4-8 लेन राजमार्ग = NH-8
=> राजस्थान में प्रथम सीमेंट उत्पादन संयंत्र = लाखेरी, बूंदी
=> राजस्थान का प्रथम विश्वविद्यालय = राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
=> राजस्थान में प्रथम महाविद्यालय = गवर्नमेंट कॉलेज, अजमेर (1836)
=> राजस्थान में प्रथम इंजीनियरिंग महाविद्यालय = MBM इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर (1951)
=> राजस्थान का प्रथम पूर्ण साक्षर जिला = अजमेर
=> राजस्थान का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान = रणथम्भोर
=> राजस्थान का प्रथम आकाशवाणी केंद्र = जयपुर
=> राजस्थान का प्रथम दूरदर्शन केंद्र = जयपुर
=> राजस्थान की प्रथम नगरपालिका = आबू
=> राजस्थान का प्रथम स्टॉक एक्सचेंज = जयपुर
=> राजस्थान में प्रथम सहकारी समिति = भिनाय, अजमेर (1905)
=> राजस्थान में प्रथम पद्म विभूषण पुरुस्कार = घनश्याम दास बिरला
=> राजस्थान में प्रथम पद्म भूषण पुरुस्कार = श्री कँवर सेन
=> राजस्थान में प्रथम पद्म विभूषण पुरुस्कार = श्रीमती रतन शाश्त्री
राजस्थान देश में प्रथम
=> क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य = राजस्थान
=> देश का सबसे बड़ा मरुस्थल = थार रेगिस्तान
=> देश में सबसे अधिक सौर ऊर्जा से बिजली बनाने वाला राज्य = राजस्थान (1167 MW, जुलाई 2015)
=> सुचना का अधिकार अपनाने वाला देश का पहला देश = राजस्थान
=> देश का प्रथम जल विश्वविद्यालय = अलवर, राजस्थान
=> देश का प्रथम होम्योपैथी विश्वविद्यालय = जयपुर, राजस्थान
=> देश की प्रथम ज़ैतून रिफायनरी = लुणकसर, बीकानेर
=> देश का प्रथम चारा बैंक = जैसलमेर, राजस्थान
=> देश का एकमात्र ब्रह्मा मंदिर = पुष्कर, अजमेर
=> देश का प्रथम ऑनलाइन न्यायालय = जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायलय
राजस्थान में सर्वाधिक
=> राजस्थान का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर = गुरुशिखर ( 1,722 मीटर)
=> राजस्थान की सबसे लम्बी पर्वत श्रंखला = अरावली पर्वत
=> राजस्थान का सर्वाधिक आद्र जिला = झालावाड़
=> राजस्थान का सबसे गर्म जिला = चुरू
=> राजस्थान का सबसे बड़ा शहर = जयपुर
=> राजस्थान का सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला जिला = जैसलमेर
> राजस्थान की सबसे लम्बी नदी = चम्बल
=> राजस्थान की सबसे बड़ी नदी (पूर्ण बहाव के हिसाब से ) = बनास
=> राजस्थान का सबसे बड़ा कृषि फार्म = सूरतगढ़
=> राजस्थान का सबसे वन क्षेत्र वाला जिला = उदयपुर
=> राजस्थान का सबसे अधिक अभ्यारण वाला जिला = उदयपुर
=> राजस्थान का सबसे बड़ा अभ्यारण = राष्ट्रीय मरू उद्यान
=> राजस्थान में आदिवासियों का सबसे बड़ा मेला = बनेश्वर मेला
राजस्थान में न्यूनतम
=> राजस्थान का सबसे छोटा जिला (क्षेत्रफल के हिसाब से ) = धौलपुर
=> राजस्थान का सबसे छोटा जिला (जनसँख्या के हिसाब से ) = जैसलमेर
=> राजस्थान का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान = केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान
=> राजस्थान का सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला = चुरू
=> राजस्थान का बिना नदी वाला जिला = चुरू एवं बीकानेर
=> राजस्थान का सबसे छोटा संभाग = भरतपुर संभाग
=> सबसे काम अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला = बीकानेर
=> राजस्थान का सबसे छोटा अभ्यारण = तालछापर अभ्यारण (7.19 km²)
=> राजस्थान का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग= NH 71B, 74KM (5KM राजस्थान में) ( परिवर्तित नाम=NH 919)
राजस्थान का भारत में स्थान
=> क्षेत्रफल की दृस्टि से भारत में स्थान = पहला
=> जनसंख्या की दृस्टि से भारत में स्थान = आठवाँ
=> मानव विकास सूचकांक (HDI) में भारत में स्थान = 17वां
=> Gender Related Development Index (GDI) में भारत में स्थान = 31वां out of 35
=> दशकीय जनसंख्या वृद्धि की दर से = 11 वां ( 3UT भी शामिल)
=> कुल साक्षरता की दृष्टि से = 33वां
=> पुरुष साक्षरता की दृष्टि से = 27वां
=> महिला साक्षरता की दृष्टि से = 35वां
=> कुल पर्यटकों के आगमन के अनुसार = 10वां (2014)
=> विदेशी पर्यटकों के आगमन के अनुसार = 5वां (2014)
=> मरुस्थल के आधार पर देश में स्थान = पहला
राजस्थान एक नजर में (2015) – प्रशासनिक:
=> राजस्थान में लोकसभा की कुल सीटें = 25
=> राजस्थान में राज्यसभा की कुल सीटें = 10
=> राजस्थान में विधानसभा की कुल सीटें = 200
=> राजस्थान में कुल जिले = 33
=> राजस्थान में कुल संभाग = 7
=> राजस्थान में कुल नगर निगम = 7
=> राजस्थान में कुल नगर परिषद = 13
=> राजस्थान में कुल छावनी बोर्ड = 1 (नसीराबाद)
=> राजस्थान में कुल नगर पलिकाएँ =166
=> राजस्थान में कुल तहसील = 244
=> राजस्थान में कुल गाँव = 44794
=> राजस्थान में कुल ग्राम पंचायत = 9177
=> राजस्थान में कुल पंचायत समिति = 249
=> राजस्थान उच्च न्यायालय = जोधपुर
January 2016 Current G.K.
- पुस्तक ‘मिडनाइट फ्युरिज’ के लिए निसिद हजारी 2016 कोल्बी पुरस्कार से सम्मानित किए गए
- लाला लाजपत राय पर 150 रुपये का स्मृति सिक्का जारी
- भारत ने आकाश मिसाइल का परीक्षण किया
- इशिका शाह ने 12वां सब जूनियर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब जीता
- अपर्णा कुमार , अंटार्कटिका के विनसन मैसिफ पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय सिविल सेवक बनी
- सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता
- थावर चंद गहलोत ने विकलांग व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय नौकरी पोर्टल की शुरूआत की
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीत कर इतिहास रचा
- वन्य जीव फिल्म निर्माता नरेश बेदी, वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
- मुकेश, प्रेमजी एवं दिलीप विश्व के शार्ष 50 धनकुबेरो में
- पत्रकार अरिंदम सेनगुप्ता का 61 वर्ष की आयु में निधन
- भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हेनरी तीफाग्ने वर्ष 2016 के एमनेस्टी इंटरनेश्नल ह्यूमेन राइट अवार्ड के लिए चयनित
- गोल्ड पर निशाना लगाकर हीना सिद्धू ने जीता ओलंपिक कोटा
- जयपुर-उदयपुर बनेंगे स्मार्ट सिटी, चयनित 20 शहरों की पहली सूची में बनाई जगह
- भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत की स्मारक का मुंबई में अनावरण
- भारतीय मूल के तीन व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मेडल ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ आस्ट्रेलिया’ से सम्मानित
- सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस संजय मिश्रा को यूपी का नया लोकायुक्त नियुक्त किया
- एचसीएल ने पी2पी और एचसीएलटीएसएस का अधिग्रहण किया
- 26 जनवरी 2016, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के रूप में मनाया गया
- छठा मतदाता दिवस मनाया गया
- अभिनेत्री रेखा तीसरे ‘यश चोपड़ा मेमोरियल पुरस्कार’ से सम्मानित
- वर्ल्ड इकोनॉमिक टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे RBI गवर्नर राजन
- केंद्रीय कैबिनेट ने 17 भारतीय रिजर्व बटालियन के गठन को मंजूरी दी
- अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू
- साई इंग वन ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं
- अनुराधा रॉय ने वर्ष 2016 का डीएससी पुरस्कार जीता
- दिल्ली में ‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर पावर’ का उद्घाटन
- इवान पोपोव ने दिल्ली इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट ख़िताब जीता
- प्रधानमंत्री द्वारा स्टार्ट अप इंडिया अभियान का शुभारंभ
- अंबानी बंधुओं ने किया स्पेक्ट्रम भागीदारी के लिए करार
- सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वी रामा राव का निधन
- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पल्स पोलियो कार्यक्रम-2016 का शुभारंभ किया
- विशाखापत्तनम-चेन्नई गलियारे को एडीबी से मिलेगा 62.5 करोड़ डॉलर
- लैंगिक शिक्षा को स्नातक स्तर में अनिवार्य करने वाला पहला राज्य बना तेलंगाना
- बिन्नी बंसल फ्लिपकार्ट के सीईओ नियुक्त
- प्रसिद्ध कलाकार डेविड बोवी का निधन
- जार्डन स्पीथ ने जीता यूएस पीजीए टूर खिताब
- रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने उत्तर रेलवे में ट्रैक इनवेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम के कार्यान्वयन का उद्घाटन किया
- लियोनेल मेसी ने फीफा बेलोन डिओर पुरस्कार जीता
- कुल्लू का नाटी लोक नृत्य गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
- 14वां प्रवासी भारतीय दिवस नई दिल्ली में संपन्न
- आशीष सर्राफ एयरबस ग्रुप के उपाध्यक्ष नियुक्त
- .डीआरडीओ द्वारा टैंक भेदी अर्जुन एमबीटी आयुध का सफल परीक्षण
राजस्थान का स्थापना दिवस
|
30 मार्च
| |
राजधानी
|
जयपुर
| |
राज्यपाल
|
श्री कल्याण सिंह
| |
विधानमंडल
|
एक सदनात्मक
| |
विधानसभा सदस्य
|
200
| |
राजस्थान से लोकसभा सदस्य
|
25
| |
राजस्थान से राज्यसभा सदस्य
|
10
| |
वर्तमान राज्यसभा मे नामांकित सदस्य
|
****
| |
14वीं लोकसभा में राजस्थान से महिला सांसद
|
****
| |
राजस्थान उच्च न्यायालय
|
जोधपुर (खंडपीठ - जयपुर)
| |
राज्य लोक सेवा आयोग
|
अजमेर
| |
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
|
अजमेर
| |
राज्य का प्रथम आकाशवाणी केंद्र
|
जयपुर (1955)
| |
राज्य का प्रथम दूरदर्शन प्रसारण केंद्र
|
जयपुर (5 मार्च, 1977)
| |
राजस्थान की प्रथम राजस्थानी फिल्म
|
नजराना
| |
राज्य की राज्यभाषा
|
हिन्दी
| |
राजकीय पुष्प
|
रोहिड़ा
| |
राजकीय पशु
|
चिंकारा
| |
राजकीय वृक्ष
|
खेजड़ी
| |
राजकीय खेल
|
बास्केटबाल
| |
राज्य नृत्य
|
घूमर
| |
राज्य गीत
|
'केसरिया बालम पधारो नी म्हारे देश'
| |
राजस्थान की थर्मोपोली
|
हल्दीघाटी
| |
राजस्थान का खजुराहो
|
किराडू
| |
राजस्थान का वेल्लौर
|
भैंसरोडगढ़ दुर्ग
| |
राजस्थान का कश्मीर या पूर्व का वेनिस
|
उदयपुर
| |
गुलाबी नगर या पूर्व का पेरिस
|
जयपुर
| |
राजस्थान का गौरव
|
चित्तौड़गढ़
| |
पहाड़ो की नगरी
|
डूंगरपुर
| |
सूर्य नगरी
|
जोधपुर
| |
वस्त्र नगरी
|
भीलवाड़ा
| |
आज के दौर का नालंदा/ शिक्षा नगरी
|
कोटा
| |
जलमहलों की नगरी
|
डीग (भरतपुर)
| |
झीलों की नगरी
|
उदयपुर
| |
राजस्थान का हृदय
|
अजमेर
| |
राजस्थान का प्रवेश द्वार
|
भरतपुर
| |
राजस्थान का सिंघद्वार
|
अलवर
| |
राजस्थान का पहला शिल्प ग्राम
|
हवाला गाँव (उदयपुर)
| |
राजस्थान का पहला राष्ट्रीय उद्यान
|
रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान (सवाईमाधोपुर)
| |
राज्य का प्रथम स्टॉक एक्स्चेंज
|
जयपुर
| |
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र मे शामिल स्थान
|
अलवर,भरतपुर,नगर, डीग, कुमेर, नद्बई
| |
राजस्थान मे राष्ट्रीय उद्यान
|
2
| |
राजस्थान मे अभयारण्य
|
25
|
राजस्थान मे प्रथम
| ||||||||
प्रथम महाराजा प्रमुख
|
महारणा भूपाल सिंह (उदयपुर)
| |||||||
प्रथम राज प्रमुख
|
सवाई मानसिंह (जयपुर)
| |||||||
प्रथम मुख्यमंत्री (मनोनीत)
|
हीरा लाल शास्त्री
| |||||||
प्रथम मुख्य मंत्री (निर्वाचित)
|
टीकराम पालीवाल
| |||||||
सबसे अधिक कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री
|
मोहन लाल सुखड़िया (4 बार)
| |||||||
पहले गैर कोंग्रेसी मुख्यमंत्री
|
भैंरोसिंह शेखावत
| |||||||
पहले दलित मुख्यमंत्री
|
जगन्नाथ पहाड़ीया
| |||||||
प्रथम महिला मुख्यमंत्री
|
वसुधरा राजे सिंधिया
| |||||||
प्रथम महिला उप-मुख्यमंत्री
|
कमला बेनीवाल
| |||||||
प्रथम राज्यपाल
|
सरदार गुरुमुख निहाल सिंह
| |||||||
प्रथम महिला राज्यपाल
|
प्रतिभा पाटील
| |||||||
प्रथम विधानसभा अध्यक्ष
|
नरोत्तम लाल जोशी
| |||||||
प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष
|
लालसिंह शकतावत
| |||||||
प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष
|
सुमित्रा सिंह
| |||||||
विधानसभा मे प्रतिपक्ष की प्रथम नेता
|
कुं. जसवंत सिंह (बीकानेर)
| |||||||
विधानसभा मे प्रथम मुख्य सचेतक
|
मथुरादास माथुर
| |||||||
प्रथम मुख्य सचिव
|
के. राधाकृष्ण
| |||||||
प्रथम पुलिस महानिरीक्षक
|
टी. बनर्जी
| |||||||
प्रथम पुलिस महानिदेशक
|
रघुनाथ सिंह
| |||||||
राज्यवित्त आयोग के प्रथम अध्यक्ष
|
कृष्ण कुमार गोयल
| |||||||
प्रथम मुख्य न्यायधीश
|
कमलकान्त वर्मा
| |||||||
मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष
|
कांता भटनागर
| |||||||
राजस्थान लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष
|
सर एस.के. घोष (कार्यवाहक)
| |||||||
प्रथम महिला मंत्री
|
कमला बेनीवाल
| |||||||
प्रथम महिला विधायक
|
यशोदा देवी
| |||||||
राज्यसभा मे प्रथम मनोनीत राजस्थानी
|
नारायण सिंह मानकलाव (26 अगस्त,2003)
| |||||||
राजस्थान की प्रथम महिला फ्लाईंग ऑफिसर
|
निवेदिता
| |||||||
राजस्थान की प्रथम महिला पायलट
|
नम्रता भट्ट
|
राजस्थान - एक परिचय
राजस्थान हमारे देश का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य हैं, जो हमारे देश के उत्तर-पश्चिम मे स्थित है। यह भू-भाग प्रागैतिहासिक काल से लेकर आज तक कई मानव सभ्यताओ के विकास एवं पतन की स्थली रहा है। यहाँ पूरा-पाषाण युग, कांस्य युगीन सिंधु सभ्यता की प्राचीन बस्तियाँ, वैदिक सभ्यता एवं ताम्रयुगीन सभ्यताएँ खूब फली फूली थी। छठी शताब्दी के बाद राजस्थानी भू-भाग मे राजपुत राज्यो का उदय प्रारम्भ हुआ। जो धीरे धीरे सम्पूर्ण क्षेत्र मे अलग-अलग रियासतो के रूप मे विस्तृत हो गयी। ये रियासते राजपूत राजाओ के अधीन थी। राजपूत राजाओ की प्रधानता के कारण कालांतर मे इस सम्पूर्ण क्षेत्र को 'राजपूताना' कहा जाने लगा। वाल्मीकि ने राजस्थान प्रदेश को 'मरुकांतार' कहा है।
राजस्थान शब्द का प्राचीनतम प्रयोग 'राजस्थानीयादित्य' वी.स. 682 मे उत्कीर्ण वसंतगढ़ (सिरोही) के शिलालेख मे उपलब्ध हुआ है। उसके बाद मुहणौत नैन्सी के ख्यात व रजरूपक में राजस्थान शब्द का प्रयोग हुआ है। परंतु इस भू-भाग के लिए राजपूताना शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 1800 ई. मे जॉर्ज थॉमस द्वारा किया गया था। कर्नल जेम्स टोड (पश्चिमी एवं मध्य भारत के राजपूत राज्यो के पॉलिटिकल एजेंट) ने इस राज्य को 'रायथान' कहा, क्योंकि स्थानीय साहित्य एवं बोलचाल मे राजाओ के निवास को रायथान कहते थे। उन्होने 1829 ई. मे लिखित अपनी प्रसिद्ध ऐतिहासिक पुस्तक 'Annals & Antiquities of Rajas'than' or Central and Western Rajpoot States of India) मे सर्वप्रथम इस भौगोलिक प्रदेश के लिए 'Rajas'than' शब्द प्रयुक्त किया। स्वतन्त्रता के पश्चात 26 जनवरी 1950 को औपचारिक रूप से इस प्रदेश का नाम 'राजस्थान' स्वीकार किया गया।
स्वतन्त्रता के समय राजस्थान 19 देसी रियासतो, 3 ठिकाने- कुशलगढ़, लावा व नीमराना तथा चीफ कमिश्नर द्वारा प्रशाषित अजमेर-मेरवाड़ा प्रदेश मे विभक्त था। स्वतंत्रता के बाद अजमेर-मेरवाड़ा के प्रथम एवं एकमात्र मुख्यमंत्री श्री हरिभाऊ उपाध्याय थे। राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप मे 1 नवम्बर, 1956 को आया। इससे पूर्व राजस्थान निर्माण निम्न चरणों से गुजरा -
राजस्थान निर्माण के विभिन्न चरण
चरण
|
नाम
|
तिथि
|
शामिल होने वाली रियासते
|
1- प्रथम चरण
|
मतस्य संघ
|
18 मार्च, 1948
|
अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली रियासत व नीमराना ठिकाना
|
2- द्वितीय चरण
|
पूर्व राजस्थान संघ
|
25 मार्च, 1948
|
बांसवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, टोंक,किशनगढ़ तथा शाहपुरा रियासतें व कुशलगढ़ ठिकाना।
प्रदेश के नाम मे 'राजस्थान' शब्द पहली बार जुड़ा।
|
3- तृतीय चरण
|
संयुक्त राजस्थान
|
18 अप्रैल, 1948
|
राजस्थान संघ मे उदयपुर रियासत मिली।
|
4- चतुर्थ चरण
|
वृहत राजस्थान
|
30 मार्च, 1949
|
संयुक्त राजस्थान + जयपुर, जोधपुर व जैसलमर।
राजस्थान का गठन इसी तिथि को माना जाता है । यह दिन प्रतिवर्ष राजस्थान दिवस के रूप मे मनाया जाता है। 7 अप्रैल 1949 को राजस्थान के प्रथम प्रधानमंत्री (बाद मे मुख्यमंत्री) श्री हीरालाल शास्त्री बने।
|
5- पंचम चरण
|
संयुक्त वृहत्तर राजस्थान
|
15 मई, 1949
|
वृहत राजस्थान व मतस्य संघ का विलय हुआ।
|
6- छ्ठा चरण
|
राजस्थान (संघ)
|
26 जनवरी, 1950
|
संयुक्त वृहत्तर राजस्थान मे सिरोही (आबू व दिलवाड़ा तहसील को छोडकर) रियासत का विलय हुआ। 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू होने पर इस राज्य को विधिवत रूप से राजस्थान नाम दिया गया।
|
7- सप्तम चरण
|
(वर्तमान स्वरूप में) राजस्थान
|
1 नवंबर, 1956 राजस्थान संघ+अजमेर-मेरवाड़ा+आबू, दिलवाड़ा तहसील व मध्य प्रदेश का सुनेल टप्पा ।
राज्य के सिरोंज क्षेत्र को मध्यप्रदेश मे मिलाया गया।
|
राजस्थान के प्राचीन नगरो के वर्तमान नाम
प्राचीन नाम
|
वर्तमान नाम
|
प्राचीन नाम
|
वर्तमान नाम
|
अजयमेरु
|
अजमेर
|
आलौर
|
अलवर
|
कोंकण तीर्थ
|
पुष्कर
|
कांठल
|
प्रतापगढ़
|
श्रीपंथ
|
बयाना
|
माँड़
|
जैसलमर
|
सत्यपुर
|
साँचोर
|
ताम्रवती नागरी
|
आहड़
|
विराट
|
बैराठ
|
खिज्राबाद
|
चित्तौड़गढ़
|
अहिछत्रपुर
|
नागौर
|
भटनेर
|
हनुमानगढ़
|
कोठी
|
धौलपुर
|
गोपालपाल
|
करौली
|
माध्यमिका
|
नगरी
|
जयनगर
|
जयपुर
|
उपकेश पट्टन
|
औंसिया
|
श्रीमाल
|
भीनमाल
|
ब्रिजनगर
|
झालरपाटन
|
रामनगर
|
गंगानगर
|
प्रमुख बाँध व नदियाँ
राजस्थान की नदियाँ:- प्राकृतिक रूप से बहती हुई जलधारा जो सागर में गिरे नदी कहलाती हैं। राजस्थान के नदी तंत्र को प्राकृतिक रूप से 3 भागों में विभाजित किया जाता हैं:-
1. बंगाल की खाड़ी का नदी तंत्र
2. अरब सागर का नदी तंत्र
3. आंतरिक अपवाह तंत्र
बंगाल की खाड़ी का नदी तंत्र:-
बंगाल की खाड़ी नदी तंत्र मे निम्न नदियाँ शामिल है - चम्बल, बनास, बेड़च, कोठारी, खारी, मानसी, मोरेल, पार्वती, कालीसिन्ध, परवान, आहु, निवाज, बामनी, कुराल, गंभीरी, गंभीर, बाणगंगा।
चम्बल नदी:-
चंबल नदी मे बैठे घड़ियाल
|
इसका उद्गम विन्ध्याचल पर्वत के उत्तरी ढ़ाल में से होता है। (मध्यप्रदेश) मरू/महु के पास जानापावों की पहाड़ी से निकलती हैं। जो मध्यप्रदेश के उत्तर-पश्चिम की ओर बहती हैं। फिर उत्तर-पूर्व की ओर बहते हुए राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के चैरासीगढ़ नामक स्थान में प्रवेश करती हैं। चित्तौड़गढ़ के उत्तर में भैंसरोड़गढ़ नामक स्थान पर बामनी नदी बांई ओर से चम्बल नदी में गिरती हैं। इस स्थान पर चूलिया जलप्रपात स्थित हैं, जिसकी ऊँचाई लगभग18 मीटर हैं। चंबल नहीं इसमे पाये जाने वाले घड़ियालो के लिए भी प्रसिद्ध है।
चम्बल नदी के आस-पास बीहड़ क्षेत्र के विकास के लिए डांग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम, कन्दरा क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम चल रहे हैं। चम्बल नदी पर भारत का एकमात्र घड़ियाल अभयारण्य स्थित हैं, इस अभयारण्य के अंतर्गत भैंसरोड़गढ़ अभयारण्य, जवाहर सागर अभयारण्य, चम्बल अभ्यारण्य शामिल हैं। ये तीनों घड़ियाल अभयारण्य के अंतर्गत आते हैं। मुरैना में घड़ियाल प्रजनन केन्द्र स्थित हैं, जहां से घड़ियाल चम्बल नदी में छोड़े जाते हैं। चम्बल नदी में डॉल्फिन मछली पाई जाती हैं। जिसे गांगेय सूस कहते हैं।
चम्बल नदी के आस-पास बीहड़ क्षेत्र के विकास के लिए डांग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम, कन्दरा क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम चल रहे हैं। चम्बल नदी पर भारत का एकमात्र घड़ियाल अभयारण्य स्थित हैं, इस अभयारण्य के अंतर्गत भैंसरोड़गढ़ अभयारण्य, जवाहर सागर अभयारण्य, चम्बल अभ्यारण्य शामिल हैं। ये तीनों घड़ियाल अभयारण्य के अंतर्गत आते हैं। मुरैना में घड़ियाल प्रजनन केन्द्र स्थित हैं, जहां से घड़ियाल चम्बल नदी में छोड़े जाते हैं। चम्बल नदी में डॉल्फिन मछली पाई जाती हैं। जिसे गांगेय सूस कहते हैं।
चम्बल का बहाव:-
- चित्तौड़गढ़, कोटा, बूंदी, माधोपुर, करौली, धौलपुर में बहते हुए उत्तरप्रदेश में ईटावा के पास (मुरादगंज) के पास यमुना में मिलती हैं।
- चम्बल नदी यमुना की सबसे लम्बी सहायक नदी हैं।
- कोटा, बूंदी व करौली मे यह नदी घाटी/भंरश/दरार में बहती हैं।
- राजस्थान व मध्यप्रदेश के बीच 250 किलोमीटर (241 किलोमीटर) लम्बी सीमा बनती हैं।
- राजस्थान में चम्बल की कुल लम्बाई 135 किलोमीटर हैं। (चित्तौड़गढ़ से संवाईमाधोपुर तक)
- चम्बल की कुल लम्बाई 966 किलोमीटर हैं।
- चम्बल का उपनाम:- कामधेनू, चर्मण्वती, सदानीरा, नित्यवाही हैं।
चम्बल नदी पर स्थित बांध (उत्तर से दक्षिण क्रम में):-
कोटा बैराज बांध
|
कोटा-बैराज बांध:-
कोटा में स्थित, यह अवरोधक बांध हैं। कोटा बैराज बांध से सिंचाई के लिए नहरे निकली गई हैं।
जवाहर सागर बांध
|
जवाहर सागर बांध:-
कोटा में स्थित, इससे जल-विद्युत उत्पादित होता हैं। इससे सिंचाई नहीं होती हैं।
राणाप्रताप सागर बांध
|
राणाप्रताप सागर बांध:-
चित्तौड़गढ़ में स्थित भैंसरोड़गढ़ के पास (चैरासीगढ़ के उत्तर में) जल विद्युत उत्पन्न होता हैं।
गांधी सागर बांध
|
गांधी सागर बांध:- यह बांध राजस्थान से बाहर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित हैं।
उपर्युक्त सभी बांधों को चम्बल नदी घाटी परियोजना कहते हैं, जो राजस्थान की पहली परियोजना थी।
- यह परियोजना राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना हैं। जिसमें 50-50 % की भागीदारी हैं।
- चम्बल व माही नदी दक्षिण से प्रवेश करती हैं।
- दूसरी पंचवर्षीय योजना में उत्पादन शुरू व पहली में स्थापना।
- चम्बल नदी पर कुल 8 लिफ्ट नहर हैं, जिसमें से 6 लिफ्ट नहर बांरा के लिए (बांरा – वराहनगरी), 2 कोटा के लिए।
इंदिरा लिफ्ट नहर:- सवांईमाधोपुर में स्थित, इससे करौली जिले को पेयजल व सिंचाई के लिए पानी मिलता हैं।
कुल विद्युत उत्पादन:-
- जवाहर सागर बांध:- 99 मेगावाट
- राणाप्रताप सागर बांध:- 115 मेगावाट
- गांधी सागर बांध:- 172 मेगावाट
- कुल उत्पादन:- 386 मेगावाट
- इसमें राजस्थान को 386 / 2 = 193 मेगावाट प्राप्त होता हैं।
दांयी ओर से चम्बल में मिलने वाली नदियां:-
- कालीसिंध, पार्वती (प्रत्यक्ष रूप से), आहु परवान, निवाज (तीनों अप्रत्यक्ष रूप से)।
- कालीसिंध और आहु का संगम झालावाड़ में होता हैं, जहां गागरोन का किला स्थित हैं, जो जलदुर्ग हैं।
- भैसरोड़गढ़ विशुद्ध रूप से जलदुर्ग हैं, जो बामनी व चम्बल नदी के संगम पर स्थित हैं।
- कालीसिन्ध, पार्वती व निवाज का उद्गम स्थल मध्यप्रदेश हैं।
- परवान का उद्गम झालावाड़ से होता हैं।
- नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत सर्वप्रथम कालीसिन्ध व बेतवा को जोड़ा जाएगा।
चम्बल नदी में बांई ओर से मिलने वाली नदियां:-
- बनास, बेड़च, कोठारी, खारी, मानसी, मोरेल, कुराल बामनी आदि हैं।
बनास नदी:- इसका उपनाम वर्णाशा, वन की आशा, वशिष्ठी हैं।
- यह राजसमन्द में खमनौर की पहाड़ियों से (कुम्भलगढ़ के पास) से निकलती हैं।
- राजसमन्द, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, सवांईमाधोपुर में बहते हुए खण्डार के पास चम्बल में मिलती हैं।
- खण्डार अभयारण्ड सवांईमाधोपुर में स्थित हैं।
- बनास नदी पर स्थित बीसलपुर बांध टोड़ा रायसिंह के पास टोंक में स्थित हैं, इस बांध से जयपुर व अजमेर को पानी मिलता है।
ईसरदा बांध:-
- सवांईमाधोपुर व टोंक की सीमा पर स्थित हैं, इससे सवांईमाधोपुर व टोंक की सीमावर्ती गांवों को पानी मिलेगा।
- बनास नदी सम्पूर्ण रूप से राजस्थान में बहने वाली सबसे लम्बी नदी है। इसकी कुल लम्बाई 480 किलोमीटर हैं।
- राजस्थान की सबसे लम्बी नदी चम्बल नदी हैं।
- राजस्थान में सबसे लम्बी नदी बनास नदी हैं।
- बनास का अपवाह क्षेत्र 10.40 % हैं, चम्बल का 20.80% हैं।
- बनास की सहायक नदियां:- बेड़च, कोठारी, खारी, मानसी, मोरेल, गंभीरी, मैनाल, बाण्ड़ी हैं।
कोठारी नदी:-
- राजसमन्द में दिवेर की पहाड़ियो से बिजराला नामक स्थान से निकलती हैं।
- राजसमन्द-भीलवाड़ा में बहती हैं, भीलवाड़ा में बनास में गिरती हैं।
- भीलवाड़ा में इस नदी पर मेजा बांध स्थित हैं। जिससे भीलवाड़ा नगर को पीने का पानी उपलब्ध होता हैं।
- यह कंकड़, पत्थर का बना बांध हैं।
- कोठारी बनास की सहायक नदीं हैं।
बेड़च नदी:-
- उदयपुर व गोगुन्दा की पहाड़ियों से निकलती हैं। इसका प्राचीन नाम आयड़ था।
- उदयपुर, राजसमन्द, भीलवाड़ा में बहती हैं व भीलवाड़ा में बनास में मिलती हैं।
- उद्गम से उद्यसागर झील में गिरने तक यह आयड़ कहलाती हैं व इसी नदी के किनारे आहड़ सभ्यता स्थित हैं। जो ताम्रपाषाणकालीन सभ्यता हैं।
- इसकी नदी के किनारे उदयपुर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति शोध संस्थान स्थित हैं। (उदयसागर:- बनास तक बेड़च)।
गंभीरी:-
- यह बड़ी सादड़ी चित्तौड़गढ़ से निकलती हैं और भीलवाड़ा में बनास में गिरती हैं।
- इस नदी पर एक बांध स्थापित किया गया हैं।
- जिससे आदिवासियों को पीने का पानी और सिंचाई हेतु जल उपलब्ध होता हैं।
- इसका सहायक नदी बेड़च हैं।
- गम्भीरी नदी भीलवाड़ा में बेड़च में गिरती हैं, जहां बेड़च त्रिवेणी संगम बनाती हैं। (मेनाल, गम्भीरी, बेड़च)
बाणगंगा:-
- यह जयुपर में बैराठ की पहाड़ियों से निकलती हैं।
- जयपुर, दौसा, भरतपुर में बहते हुए उत्तरप्रदेश में यमुना में गिरती हैं।
- राजस्थान की एकमात्र नदी जो राजस्थान से निकलकर अकेले बहते हुए यमुना में गिरती हैं।
- इस नदी के आसपास जयपुर में मौर्यकालीन संस्कृति व बौद्ध कालीन संस्कृति के अवशेष मिले हैं।
- अशोक ने बैराठ (विराट नगर) में भ्राबू शिलालेख लिखवाया, जिस पर त्रिरत्न का उल्लेख है। (बौद्ध, धम्म, संघ)।
- मत्स्य जनपद की राजधानी विराटनगर हैं।
- उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बहने वाली सबसे लम्बी नदी बाणगंगा हैं।
- जनपद काल मे इस नदी के आसपास का क्षेत्र मत्सय जनपद कहलाता था, जिसकी राजधानी विराटनगर थी।
***विशेषताएँ:-
- बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियाँ अधिकांश प्रायद्वीपीय पठार से निकलती हैं। (एक नदी अरावली से नहीं निकलती, जोजरी/भीतरी)
- मध्यप्रदेश से निकलकर राजस्थान में दक्षिण में प्रवेश कर बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदी चम्बल हैं।
- पूर्वी राजस्थान में बहने वाली नदियों में अधिशेष पानी की मात्रा सर्वाधिक हैं। (ऊपरी पानी या सतही पानी)
अरब सागर का नदी तंत्र :-
- सोम, माही, जाखम, अनास, चाप, मोरने, लूनी, लीलड़ी, सूकड़ी, मीठड़ी, जवांई, सगाई, बाण्डी, जोजड़ी/जोजरी, साबरमति, पश्चिमी बनास
माही नदी:-
- इसका उद्गम मध्यप्रदेश में धार जिले के पास अममोरू की पहाडियों में मेहद झील से होता हैं।
- माही नदी का बहाव पश्चिम में बहते हुए दक्षिण से बांसवाड़ा में प्रवेश करती हैं, उत्तर में बहती हैं, फिर पश्चिम में बहती है। फिर दक्षिण-पश्चिम में बहते हुए खम्मात की खाड़ी में गिरती हैं।
- माही नदी डुंगरपुर-बांसवाड़ा के बीच सीमा बनाती हैं।
- डुगरपुर में सोम-माही-जाखम के संगम पर बेणेष्वर मेला भरता हैं।
- इस मेले को आदिवासियों का कुंभ कहते हैं, यह मेला माघ की पूर्णिमा को भरता हैं।
- इस मंदिर का निर्माण मावजी ने किया था।
- मावजी को बागड़ के धणी/मालिक कहते हैं।
- मावजी ने माही नदी के किनारे तपस्या की थी।
माही बजाज सागर बांध/जमनालाल बजाज सागर बांध:-
- राजस्थान व गुजरात की संयुक्त परियोजना, इस बांध से उत्पन्न बिजली राजस्थान में मिलती हैं। 140 मेगावाट, बांसवाड़ा में स्थित हैं।
- गुजरात व डुंगरपुर की सीमा पर स्थित कड़ाना बांध (माही नदी पर) पर निर्मित बिजली गुजरात को, बांध का निर्माण गुजरात के द्वारा करवाया गया हैं।
- इस बांध से नर्मदा नहर को पानी मिलेगा।
- बांसवाड़ा में माही नदी के किनारे परमाणु विद्युत परियोजना स्थापित की जा रही हैं। यह परियोजना थोरियम पर आधारित होगी।
- जमनालाल बजाज महात्मा गांधी के पांचवे पुत्र थे। यह गांधीजी के वित्त पोषक थे।
जाखम नदी:-
- इसका उद्गम प्रतापगढ़ में छोटी सादड़ी से होता हैं।
- डुंगरपुर में माही नदी में मिलती हैं।
- इस नदी पर प्रतापगढ़ में जाखम बांध बनाया गया हैं।
- इस बांध का निर्माण जनजाति उपयोजना के अंतर्गत किया गया हैं जिसका उद्देष्य प्रतापगढ़, बांसवाड़ा के आदिवासी क्षेत्र का विकास करना हैं।
सोमनदी:-
- इसका उद्गम उदयपुर में बाबलवाड़ा की पहाड़ियों में बीछामेड़ा नामक स्थान से (ऋषभदेव के पास) होता हैं।
- डुंगरपुर में जाखम में मिलती हैं।
- सोम कागढ़र परियोजना उदयपुर में स्थित हैं। (बांध)
- सोम कमला अम्बा परियोजना डूंगरपुर में हैं। (गांव)
लूनी नदी:-
- इसका उद्गम स्थल अजमेर में नाग की पहाड़ियों से होता हैं।
- यह अजमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर में बहते हुए गुजरात में प्रवेश करती हैं।
- इसका उपनाम सरस्वती, साकरी (साक्री) हैं।
- बालोतरा तक यह नदी मीठी हैं। इसके बाद इसका पानी खारा हो जाता हैं।
- बाड़मेर के बालोतरा तक इसकी लम्बाई 250 किलोमीटर हैं।
- बालोतरा से जालौर तक की लम्बाई 150 किलोमीटर हैं। (जालौर से बाहर निकलती हैं)
सहायक नदियां:-
जोजरी/जोजड़ी (भीतरी/भीदड़ी):-
- नागौर के दक्षिण भाग से उद्गम व जोधपुर में बहते हुए दक्षिण-पश्चिम में बाड़मेर में प्रवेश करती हैं।
- सिवाना (बाड़मेर) के पास लूनी में गिरती हैं।
- यह नदी अरावली से नहीं निकलती हैं। इसकी लम्बाई 150 किलोमीटर है।
- सहायक नदियों में सबसे लम्बी नदी हैं।
लीलड़ी नदी:-
- इसका उद्गम पाली में सोजत के पहाड़ों से निकलती हैं और पाली के पास लूनी में मिलती हैं।
बांडी नदी:-
- यह अरावली के पश्चिम की पहाड़ियों में फुलाद नामक स्थान से निकलती हैं व पाली के पास लुनी में गिरती हैं।
सूकड़ी:-
- इसका उद्गम स्थल पाली जिले में देसूरी से होता हैं।
- यह बाड़मेर में समदड़ी के पास लूनी नदी में गिरती हैं।
जवांई नदी:-
- सिरोही में आबू पर्वत के उत्तरी ढ़ाल से निकलती हैं।
- पाली में इस नदी पर (सुमेरपुर में) जवांई बांध स्थित हैं, जिसका निर्माण जोधपुर के महाराजा उम्मेदसिंह ने करवाया।
- इस बांध से पाली, जोधपुर को पीने का पानी व सिंचाई उपलब्ध होती थी।
- नहर, जवांई बांध से जोधपुर तक
- इस बांध में पानी की आपूर्ति के लिए उदयपुर में सेई नदी के पानी को बांध में इकट्ठा किया जा रहा हैं।
- इस बांध से एक भूमिगत नहर निकाली जा रही हैं, जो जवांई बांध के लिए पानी की आपूर्ति करेगा।
- सेई परियोजना के पूर्ण होने पर जालौर व सिरोही को जवाई बांध से पानी मिलेगा।
- सगाई, मिठड़ी नदियां पाली में अरावली की पहाड़ियों से निकलती हैं।
- जोधपुर में लूनी में गिरती हैं। सहायक यहीं तक हैं।
- गुजरात का दीसा पश्चिमी बनास पर स्थित हैं।
पश्चिमी बनास:-
- इसका उद्गम सिरेाहीं में दक्षिण की पहाड़ियों से आबू पर्वत के दक्षिण से निकलती हैं।
- इस नदी का सम्पूर्ण पानी गुजरात को मिलता हैं।
साबरमती:-
- इसका उद्गम उदयपुर में कोटरा नामक स्थान से होता हैं।
- इसका पानी सम्पूर्ण रूप से गुजरात को मिलता हैं।
नोट:- लूनी नदी कच्छ के रण में गिरती हैं, पश्चिमी बनास कच्छ की खाड़ी (लिटिल रण), साबरमती व माही खम्भात की खाड़ी में गिरती हैं।
आंतरिक प्रवाही नदियां:-
घग्घर नदी:-
- यह हिमाचल प्रदेश के शिवालिक की पहाड़ियों से निकलती हैं।
- हरियाणा में बहते हुए हनुमानगढ़ में प्रवेश करती है।
- जब यह नदी पूरे उफान पर होती थी तब इसका पानी पाकिस्तान में बहावलपुर में फोर्ट अब्बास (अब्बास किला) तक जाता था।
- इसका उपनाम नाली, मृत/मृण, दृष्द्वती/सरस्वती, चोतांग (सहायक नदी)।
- हनुमानगढ़ घग्घर नदी के पैटे के नीचे स्थित हैं।
- इस नदी के किनारे हड़प्पा सभ्यता का विकास हुआ हैं।
- कालीबंगा, राखीगढ़ी, घग्घर नदी के किनारे स्थित थे।
- वैदिककाल में घग्घर नदी के किनारे वेदों की रचना हुई।
- पाकिस्तान में इसकों घग्घर-हाकरा कहते हैं।
कांतली:-
- इसका उद्गम सीकर में खण्डेला की पहाड़ियों से होता हैं।
- सीकर में इस नदी के किनारे ताम्रपाषाणकालीन नगर गणेश्वर का टीला स्थित हैं।
- यह नदी झुन्झनु जिलमें चिड़ावा के पास समाप्त हो जाती हैं।
अन्य आंतरिक नदियां:-
साबी:- अलवर, जयपुर में बहती हैं, हरियाणा में लुप्त हो जाती हैं।
रूपारेल:- अलवर से निकलती हैं, भरतपुर में बहती हैं और उत्तरप्रदेश में लुप्त हो जाती हैं।
राजस्थान के अभ्यारण्य
राष्ट्रीय मरू उद्यान
जैसलमेर व बाड़मेर में स्थित हैं तथा सर्वांधिक जैसलमेर में फैला हुआ हैं। इस अभ्यारण्य से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 15 गुजरता हैं। इसकी स्थापना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अर्न्तगत सन् 1980 में की गई। इस अभयारण्य में करोड़ों वर्ष पुराने काष्ठ अवशेष, डायनोसोर के अण्डे के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इन अवशेषों को सुरक्षित रखने के लिए अभयारण्य के भीतर अकाल गांव में ‘फॉसिल्स पार्क’ (अकाल काष्ठ उद्यान) स्थापित किया गया हैं ।
गोड़ावन पक्षी इस उद्यान में (मरू उद्यान) में सर्वांधिक पाया जाता हैं। इस पक्षी का नाम:- ग्रेट इंडियन बर्ड, माल मोरड़ी हैं। जोधपुर में इस पक्षी का प्रजनन केंद्र हैं। सेवण घास इस अभयारण्य में सर्वांधिक पायी जाती हैं। इसमें सर्वांधिक आखेट निषिद्ध क्षेत्र स्थित हैं। आखेट निषिद्ध क्षेत्र 33 हैं (ओरण) सबसे बड़ा 3200 वर्ग किलोमीटर
गोड़ावन पक्षी इस उद्यान में (मरू उद्यान) में सर्वांधिक पाया जाता हैं। इस पक्षी का नाम:- ग्रेट इंडियन बर्ड, माल मोरड़ी हैं। जोधपुर में इस पक्षी का प्रजनन केंद्र हैं। सेवण घास इस अभयारण्य में सर्वांधिक पायी जाती हैं। इसमें सर्वांधिक आखेट निषिद्ध क्षेत्र स्थित हैं। आखेट निषिद्ध क्षेत्र 33 हैं (ओरण) सबसे बड़ा 3200 वर्ग किलोमीटर
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
यह सवांईमाधोपुर में हैं। इसका पुराना नाम रण स्तम्भपुर हैं। ये सवांईमाधोपुर के शासकों का आखेट क्षेत्र था। जिसे सन् 1955 में अभयारण्य घोषित कर दिया गया। वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम, 1972 के अन्तर्गत सन् 1973 में इसे टाईगर प्रोजेक्ट में शामिल किया गया हैं। राजस्थान का पहला टाईगर प्रोजेक्ट था। टाईगर प्रोजेक्ट, 1972 के अधिनियम में शुरू किया गया था। जिसमें विभिन्न जीवों को संरक्षण दिया गया। सन् 1980 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। इस अभ्यारण्य की देख-रेख विश्व वन्य जीव कोष (World Wild Life Fund, WWF) द्वारा की जाती हैं। WWF का प्रतीक सफेद पांडा हैं।
सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य
यह अलवर में स्थित हैं। इस सन् 1955 में उद्यान घोषित किया गया। सन् 1973 में टाईगर प्रोजेक्ट में शामिल किया गया। इस अभयारण्य में भर्तृहरि की समाधि स्थित हैं। जहां पर साल भर घी का दीपक जलता हैं। सरिस्का क्षेत्र में ही विश्व प्रशिद्ध पाण्डुपोल (लेटे हुए हनुमानजी) का मंदिर स्थित हैं। यही राजसमन्द झील अभयारण्य स्थित हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 8 इस अभ्यारण्य से होकर गुजरता हैं।
केवलादेवी अभयारण्य
यह भरतपुर में स्थित पक्षी अभयारण्य हैं। इसे सन् 1956 में अभयारण्य घोषित किया गया था। सन् 1981 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। सन् 1985 में विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया। यह अभयारण्य पक्षियों की संरक्षण स्थली व स्वर्ग के रूप में जाना जाता हैं। N.H. 11 इस अभ्यारण्य से होकर गुजरता हैं। इस अभयारण्य में पाए जाने वाले पक्षी है :- साइबेरिया सारस (नवम्बर में आते हैं), अंध बगुला, पनडुब्बी, कठफोवड़ा, कबुतर, गीज, मेलाड़ आदि।
राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य
चम्बल नदी में चित्तौड़गढ़, कोटा, सवांईमाधोपुर, करौली, धौलपुर में स्थित भारत का एकमात्र घड़ियाल अभ्यारण्य है। इसकी स्थापना सन् 1976 में की गई थी। भैंसरोड़गढ़ अभयारण्य, जवाहर सागर अभयारण्य चम्बल अभयारण्य के भाग हैं। ये सभी घड़ियाल अभयारण्य है। चम्बल नदी में डाल्फिन मछली भी पाई जाती हैं। जिसे ‘गांगेय सूस’ कहते हें।
घड़ियाल प्रजनन केन्द्र:-
1. मुरैना में (मध्यप्रदेश) 2. नाहरगढ़ (जयपुर)
नोट : - यह अभयारण्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की संयुक्त परियोजना हैं।
घड़ियाल प्रजनन केन्द्र:-
1. मुरैना में (मध्यप्रदेश) 2. नाहरगढ़ (जयपुर)
नोट : - यह अभयारण्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की संयुक्त परियोजना हैं।
दर्रा राष्ट्रीय उद्यान
फिलहाल इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा नहीं मिला है। यह कोटा में चम्बल नदी के आसपास स्थित हैं। इसका नया नाम ‘मुकन्दरा हिल्स नेशनल पार्क’ हैं। इसका कुछ विस्तार झालावाड़ में भी हैं। इसकी स्थापना का उद्देष्य रणथम्बौर तथा चम्बल अभयारण्य के पशु-पक्षियों के लिए क्षेत्र विस्तार करना हैं।
खण्डार गलियारा
यह सवांईमाधोपुर में स्थित हैं जो रणथम्भौर व चम्बल, दर्रा अभयारण्य को जोड़ेगा।
सीतामाता अभयारण्य
इसका अधिकांश भाग चित्तौड़गढ़ में स्थित हैं। इस अभयारण्य में उड़न गिलहरी पाई जाती हैं। एशिया का दूसरा स्थान जहां यह गिलहरी पाई जाती हैं।
तालछापर अभयारण्य
यह चुरू में स्थित हैं। यह काले हिरणों के लिए प्रसिद्ध हैं। कभी यहां पर कबूतर पाये जाते थें।
माऊण्ट आबू अभयारण्य
इस अभयारण्य में जंगली मुर्गा तथा एक विशेष प्रकार का पौधा ‘डीरकिलपटेरा आबू एनसिस’ पाया जाता हैं। माऊण्ट आबू अभयारण्य की मान्यता समाप्त होने के कगार पर हैं।
गजनेर अभयारण्य
इसमें रेत का तीतर, जिसे बटबड़ भी कहते हैं, पाया जाता हैं।
कुंभलगढ़ अभयारण्य
यह अभयारण्य राजसमन्द में स्थित हैं। यह जंगली भेड़ियों के लिए प्रसिद्ध हैं।
सज्जनगढ़ अभयारण्य
यह उदयपुर में स्थित हैं। यह राजस्थान का सबसे छोटा अभयारण्य हैं। इसे मृगन के रूप में स्थापित किया गया था। सज्जन सिंह उदयपुर के महाराणा थे जिनके प्रयासों से सज्जन कीर्ति सुधारक नामक अखबार चलाया गया।
फलवारी की लाल अभयारण्य
यह उदयपुर में स्थित हैं।
रावली-टाड़गढ़ अभयारण्य
यह अजमेर,पाली व राजसमन्द में फैला हुआ हैं। यहां एक किला भी हैं, जिसे टाड़गढ़ का किला कहते हैं, जो अजमेर में हैं। इस किले का निर्माण कर्नल जेम्स टॉड ने करवाया था। यहां स्वंतत्रता आंदोलन के समय राजनैतिक कैदियों को कैद रखा जाता था। विजयसिंह पथिक उर्फ भूपसिंह को इसमें कैद रखा गया था।
वन-विहार अभयारण्य
यह धौलपुर में स्थित हैं।
कनक सागर अभयारण्य
यह बूंदी में स्थित हैं। इसे दुगारी अभयारण्य भी कहते हैं।
बस्सी अभयारण्य
यह चित्तौड़गढ़ में स्थित हैं। चित्तौड़गढ़ की बस्सी काष्ठ कला (कावड़, गणगौर, कठपुतली) के लिए प्रसिद्ध हैं।
जयपुर की बस्सी डेयरी उद्योग के लिए भी जाना जाता है।
जयपुर की बस्सी डेयरी उद्योग के लिए भी जाना जाता है।
नाहरगढ़ अभयारण्य
यह जयपुर में स्थित हैं। यह एक जैविक उद्यान हैं, जहां घड़ियाल प्रजनन केन्द्र भी है। इसमे चिंकारे (हिरना की एक प्रजाति) भी विचरण करते है।
शेरगढ़ अभयारण्य
यह बांरा में स्थित हैं। यहां पर सर्प उद्यान भी हैं।
बंद बारेठा अभयारण्य
यह भरतपुर में स्थित हैं। यह केवलादेव अभयारण्य का हिस्सा हैं। इसमें बया पक्षी सर्वांधिक पाया जाता हैं।
भैंसरोड़गढ़ अभयारण्य
यह चित्तौड़गढ़ में स्थित हैं। यह चम्बल और बामनी नदी कें चारें ओर फैला हुआ हैं। बमनी नदी चम्बल में बांए से मिलती हैं।
जमावारामगढ़ अभयारण्य
यह जयुपर में 300 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र मे विस्त्रत हैं।
कैलादेवी अभयारण्य:-
यह करौल में स्थित हैं। यहां देववन (ओरण) भी हैं।
जयसमंद अभयारण्य:-
यह उदयपुर से लगभग 53 km की दूरी पर पाली एवं राजसमन्द के बीच स्थित हैं तथा जयसमंद झील के निकट अरावली की घाटी मे 51 km क्षेत्र मे विस्तृत है। इसमे चीतल, काला भालू, सांबर, तेंदुआ, जंगली सूअर आदि वन्यजीव रहते है।
मचिया सफारी पार्क
यह जोधपुर में स्थित, काले हिरणों के लिए सुरक्षित अभयारण्य हैं।
अमृतादेवी कृष्ण मृग पार्क
यह जोधपुर मे खेजड़ली गांव के आस-पास स्थित हैं। यह जोधपुर जिले के खेजडली मे लुप्त हो रहे हिरण प्रजाति के 500 काले हिरणो के संरक्षण के लिए यह मृगवन लाघभाग 50 हेक्टयर क्षेत्र मे विकसित किया गया है । इस पार्क का नामकरण आज से लगभग 250 वर्ष पूर्व वृक्षो को बचाने के लिए अपने प्राण देने वाली अमर शहीद अमृता देवी के नाम पर किया गया है। भाद्रपद शुक्ल पक्षी की नवमी को खेजड़ली गांव में मेला भरता हैं।
रामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य (विषधारी)
यह बूंदी में स्थित हैं। यह बूंदी के शासकों का आखेट क्षेत्र था। यहा लगभग 300 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र मे स्थित है। इसमे साधारण वन्यजीवों के अतिरिक्त कुछ बाघ भी उपस्थित है ।
रणथम्भौर में भ्रमण करने वाले व्यक्ति:- बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स, मनमोहनसिंह, प्रकाश सिंह बादल, इंदिरा गांधी।
रणथम्भौर में भ्रमण करने वाले व्यक्ति:- बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स, मनमोहनसिंह, प्रकाश सिंह बादल, इंदिरा गांधी।
राजस्थान के मृगवन:-
> सज्जनगढ़ मृगवन:- उदयपुर में
> माचिया सफारी:- जोधपुर में, कायलाना झील के आसपास स्थित है। कायलाना झील से जोधपुर को पीने का पानी मिलता हैं।
> चित्तौड़गढ़ मृगवन:- चित्तौड़गढ़ दुर्ग के आसपास स्थित हैं।
> अमृतादेवी मृगवन:- जोधपुर के खेजड़ली गांव में स्थित हैं।
> अशोक विहार मृगवन:- यह जयपुर में स्थित हैं।
> संजय उद्यान:- जयपुर के शाहपुरा क्षेत्र में स्थित हैं।
> पुष्कर मृगवन:- अजमेंर में स्थित हैं।
> माचिया सफारी:- जोधपुर में, कायलाना झील के आसपास स्थित है। कायलाना झील से जोधपुर को पीने का पानी मिलता हैं।
> चित्तौड़गढ़ मृगवन:- चित्तौड़गढ़ दुर्ग के आसपास स्थित हैं।
> अमृतादेवी मृगवन:- जोधपुर के खेजड़ली गांव में स्थित हैं।
> अशोक विहार मृगवन:- यह जयपुर में स्थित हैं।
> संजय उद्यान:- जयपुर के शाहपुरा क्षेत्र में स्थित हैं।
> पुष्कर मृगवन:- अजमेंर में स्थित हैं।
आखेट निषिद्ध क्षेत्र
> सोरसन:- यह बांरा में स्थित हैं, गोड़ावन पक्षी का संरक्षण स्थल हैं।
> सोंखलिया/सोंकलिया:- यह अजमेर में स्थित हैं, गोड़ावन पक्षी का संरक्षण स्थल हैं।
> उजला:- यह जैसलमेर में स्थित हैं, काले हिरणों का संरक्षण स्थल है।
> बरड़ोद और जोड़िया:- यह अलवर में स्थित हैं।
> फिटकासनी:- यह जोधपुर में स्थित हैं।
> साथिन:- यह जोधपुर में स्थित है।
> मैनाल:- यह चित्तौड़गढ़ में स्थित हैं।
> जवांई बांध:- यह पाली में स्थित हैं।
> धौरीमना:- यह बाड़मेंर में स्थित हैं।
> केवलाजी:- यह सवांईमाधोपुर में स्थित हैं।
> सर्वांधिक आखेट क्षेत्र (क्षेत्रफल):- जोधपुर में
> सोंखलिया/सोंकलिया:- यह अजमेर में स्थित हैं, गोड़ावन पक्षी का संरक्षण स्थल हैं।
> उजला:- यह जैसलमेर में स्थित हैं, काले हिरणों का संरक्षण स्थल है।
> बरड़ोद और जोड़िया:- यह अलवर में स्थित हैं।
> फिटकासनी:- यह जोधपुर में स्थित हैं।
> साथिन:- यह जोधपुर में स्थित है।
> मैनाल:- यह चित्तौड़गढ़ में स्थित हैं।
> जवांई बांध:- यह पाली में स्थित हैं।
> धौरीमना:- यह बाड़मेंर में स्थित हैं।
> केवलाजी:- यह सवांईमाधोपुर में स्थित हैं।
> सर्वांधिक आखेट क्षेत्र (क्षेत्रफल):- जोधपुर में
वन्य जीवों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दू:-
> सन् 1972 में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए अधिनियम बनाया गया, जिसकें अन्तर्गत राजस्थान में 33 आखेट निषिद्ध क्षेत्र घोषित किए गए।
> सन् 2004 में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए नेचर गाई पॉलिसी बनाई गई, जिसे 2006 में जारी किया गया था।
> राजस्थान में पहला वन्यजीव संरक्षण अधिनिमय, 1950 बनाया गया।
> वर्तमान में 1972 का अधिनियम लागू हैं।
> 1972 का अधिनियम राजस्थान में सन् 1973 में लागू हुआ।
> उत्तर भारत का पहला सर्प उद्यान कोटा में स्थापित हैं।
> डॉक्टर सलीम अली पक्षी विशेषज्ञ हैं।
> स्लीम अली इन्टरप्रिटेशन सेंटर केवलादेव अभयारण्य में स्थापित हैं।
> राजस्थान में लुप्त होने वाले जीवों में पहला स्थान गोड़ावन का, डॉल्फिन मछली का, बाघों का हैं।
> सर्वांधिक लुप्त होने वाली जीवों का उल्लेख रेड डाटा बुक में, संभावना वाले येलो बुल में में उल्लेखित किये जाते हैं।
> कैलाश सांखला टाईगर मैन ऑफ इण्डिया जोधुपर के थे।
> पुस्तक:- रिर्टन ऑफ द टाईगर, टाईगर
> बाघ परियोजना कैलाष सांखला ने बनाई थी।
> वन्य जीव सीमार्ती सूची 42 के अंतर्गत आते हैं।
> सन् 1976 के संशोधन के द्वारा इसे सीमावर्ती सूची में डाला गया हैं।
> राजस्थान में जोधपुर पहली रियासत थी जिसने वन्य जीवों को बचाने के लिए कानून बनाया।
> पहला टाईगर सफारी पार्क रणथम्भौर अभयारण्य में स्थापित किया गया था।
> वन्य जीवों की संख्या की दृष्टि से राजस्थान का दूसरा स्थान हैं।
> सर्वांधिक वन्यजीव असम में हैं।
> बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर में गोड़ावन पक्षी सर्वांधिक पाये जातें हैं। सबसे अधिक जैसलमेर में पाये जाते हैं।
> सर्वांधिक कृष्ण मृग डोलीधोवा (जोधपुर व बाड़मेर) में पाये जाते हैं।
> सन् 2004 में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए नेचर गाई पॉलिसी बनाई गई, जिसे 2006 में जारी किया गया था।
> राजस्थान में पहला वन्यजीव संरक्षण अधिनिमय, 1950 बनाया गया।
> वर्तमान में 1972 का अधिनियम लागू हैं।
> 1972 का अधिनियम राजस्थान में सन् 1973 में लागू हुआ।
> उत्तर भारत का पहला सर्प उद्यान कोटा में स्थापित हैं।
> डॉक्टर सलीम अली पक्षी विशेषज्ञ हैं।
> स्लीम अली इन्टरप्रिटेशन सेंटर केवलादेव अभयारण्य में स्थापित हैं।
> राजस्थान में लुप्त होने वाले जीवों में पहला स्थान गोड़ावन का, डॉल्फिन मछली का, बाघों का हैं।
> सर्वांधिक लुप्त होने वाली जीवों का उल्लेख रेड डाटा बुक में, संभावना वाले येलो बुल में में उल्लेखित किये जाते हैं।
> कैलाश सांखला टाईगर मैन ऑफ इण्डिया जोधुपर के थे।
> पुस्तक:- रिर्टन ऑफ द टाईगर, टाईगर
> बाघ परियोजना कैलाष सांखला ने बनाई थी।
> वन्य जीव सीमार्ती सूची 42 के अंतर्गत आते हैं।
> सन् 1976 के संशोधन के द्वारा इसे सीमावर्ती सूची में डाला गया हैं।
> राजस्थान में जोधपुर पहली रियासत थी जिसने वन्य जीवों को बचाने के लिए कानून बनाया।
> पहला टाईगर सफारी पार्क रणथम्भौर अभयारण्य में स्थापित किया गया था।
> वन्य जीवों की संख्या की दृष्टि से राजस्थान का दूसरा स्थान हैं।
> सर्वांधिक वन्यजीव असम में हैं।
> बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर में गोड़ावन पक्षी सर्वांधिक पाये जातें हैं। सबसे अधिक जैसलमेर में पाये जाते हैं।
> सर्वांधिक कृष्ण मृग डोलीधोवा (जोधपुर व बाड़मेर) में पाये जाते हैं।
No comments:
Post a Comment